ज़ख्मो की हमसे नुमाइश न की गयी

ज़ख्मो की हमसे नुमाइश न की गयी
दर्द ऐ दवा की फरमाइश न की गयी

चाहता तो बाजी जीत भी सकता था
मुहब्बत मे जोर आजमाइश न की गयी

लोग बेवफाई करके चले जाते हैं मगर
हमसे कभी किसी की बुराई न कीगयी

अदालत ने फैसला इक तरफा दे दिया
हमारी बेगुनाही की सुनवाई न की गयी

गुलशन में रहा आया हूं अबतक मुकेश
वीराने में हमसे तो रहाइश न की गयी

मुकेश इलाहाबादी ...............

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है