मिलना चाहो तो रास्ते हैं

मिलना चाहो तो रास्ते हैं
वरना तो बहुत बहाने हैं
जानता हूँ इक मै ही नहीं
तुम्हारे हज़ारों दीवाने हैं
तुम रुसवाई से डरते हो
ये बात भी हम जानते हैं
राहे ज़िदंगी तनहा नहीं
मेरे संग चाँद सितारे हैं
इस शहर में मै नया नहीं
बहुत लोग मुझे जानते हैं
मुकेश इलाहाबादी -------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है