आग पे चल के देखो तो

आग पे चल के देखो तो
दुनिया बदल के देखो तो
यूँ घर में छुप कर बैठे हो
बहार निकल के देखो तो
कांटो से क्या डरना प्यारे
फूल सा खिल के देखो तो
हैं कितने प्यारे चंदा - तारे
खिड़की खोल के देखो तो
मै भी इक अच्छा इंसां हूँ
मुझसे मिल के देखो तो
मुकेश इलाहाबादी -------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है