नकाब उसका उलट जाता तो

नकाब उसका उलट जाता तो
एक और चॉद निकल आता तो

मै मोम के पर ले कर उडा था
धूपकी आंच से पिघल जाता तो

मै कतरा के निकल आया वर्ना
मुस्कुराके हाथ वह मिलाता तो

अच्छा हुआ मै उससे नही मिला
जख्म फिर से हरा हो जाता तो

तुम फिर दरवाजा बंद कर लेते
मुकेश गर मै लौट भी आता तो

मुकेश इलाहाबादी .....................

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है