तू हमको ही नहीं सबको हसीन लगती है

तू  हमको ही नहीं सबको हसीन लगती है
शहजादियाँ भी तेरे आगे कनीज़ लगती हैं

तू हँसे तो लगता है जैसे सारा ज़माना हँसे
ग़र तू चुप है तो दुनिया ग़मगीन लगती है

तेरी हंसी है चांदनी और,ज़ुल्फ़ें हैं बादल,कि
तू  समंदर के पानी सी नमकीन लगती है

तेरी तारीफ़ में अब इससे ज़्यादा क्या कहूँ
तू इन ज़हीनो में भी सबसे ज़हीन लगती है

इन आँखों की झील में झपकती हुई पलकें
मुकेश पानी में मचलती हुई मीन लगती है

मुकेश इलाहाबादी -----------------------------


Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है