तुझे फिर याद करना चाहता है

तुझे फिर याद करना चाहता है
दिल मेरा उदास होना चाहता है

देख लेने भर से जी नहीं भरता
जी तुझे जीभर देखना चाहता है

या तो तेरा साथ हो सुबहो शाम
वर्ना दिल तन्हा रहना चाहता है

सिर्फ एक बार मेरी बात सुन लो
दिल बहुत कुछ कहना चाहता है

मेरे पास लतीफों का खज़ाना है  
आ,मुकेश तुझे हँसाना चाहता है

मुकेश इलाहाबादी ---------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है