ज़िंदगी जैसे ठहर गयी हो

ज़िंदगी जैसे ठहर गयी हो
बहती नदी रुक गयी हो 

खिलखिला  के  हसीं थी 
चांदनी  सी बिछ गयी हो

दो बोल मीठे  से उसके
मिश्री  सी  घुल गयी हो

सन्नाटा सुनता हूं, शायद 
उससे कुछ  कह गयी हो

मुकेश तुम चुप हो,  ऐसे
जैसे ज़िदगी लुट गयी हो

मुकेश इलाहाबादी -----

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है