सबको गले लगा के रखना
सबको गले लगा के रखना
ग़म सबसे छुपा के रखना
भले तुम बिखर जाओ,पर
घर अपना सज़ा के रखना
जाने कब कौन काम आये
रिश्ता सबसे बना के रखना
राही कोई भटकने न पाये
शाम,दिया जला के रखना
लाख कोई कांटे बोये, तुम
फूल इक खिला के रखना
मुकेश इलाहाबादी -------
Comments
Post a Comment