एक प्यारी सी कविता लिखूँ


सोचा
एक प्यारी सी कविता लिखूँ
जो चाँद सी प्यारी प्यारी हो
कपास सी
उजली उजली हो
गुलाब सी
महकती महकती हो
रेशम सी
मुलायम - मुलायम  हो
और नदी सी छछलाती सी हो

तो बहुत देर सोचने के बाद
फैसला लिया
क्यों न तुम पर कविता लिखी जाए

तो क्यूँ - लिखूँ ??? दोस्त

मुकेश इलाहाबादी ------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है