बतियाती है - हम दोनों के बीच,

तुम ,
मुझसे कुछ नहीं बोलती
मै- तुमसे कुछ नहीं कहता

फिर भी,
तुम्हारा अनकहा सुन लेता हूँ
तुम मेरा मौन समझ लेती हो

ये कौन सी भाषा है ?
जो बोलती है
बतियाती है - हम दोनों के बीच,

मुकेश इलाहाबादी ----------------

बहुत बोलती हो
मै, बहुत लिखता हूँ 
मै - तुम्हे नहीं सुनता
तुम - मुझे नहीं पढ़ती

फिर भी हम तुम
एक दूजे को पढ़ लेते हैं
एक दूजे को सुन लेते हैं

ये कौन सी भाषा है ?
जो बोलती बतियाती है
हम दोनों के बीच ?

मुकेश इलाहाबादी ------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है