तब, लबालब थीं - तुम


तब, 
लबालब
थीं - तुम

बही
उमड़ती
घुमड़ती
बलखाती

यौवन के सावन में

पर
कुछ दूर चल कर सूख गयीं
तुम

शायद पहाड़ी नदी थी - तुम और
तुम्हारा प्रेम

यदि नहीं तो
बरसो फिर बरसो
और मै भीगूँ
झम झमा झम - अनवरत -अहर्निश
बाहर से अंतरतम तक

मुकेश इलाहाबादी --------------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है