हंसी इक चिड़िया है


तुम्हारी
हंसी इक चिड़िया है
जो कभी  - कभी
फुर्र - फुर्र उड़ती हुई
मुंडेर पे बैठ जाती है
और फिर मेरी उदास मुंडेर
देर तक मुस्कुराती है
नरम धूप का दुशाला ओढ़े हुए

मुकेश इलाहाबादी ------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है