ज़मी पे पारे सा बिखर गया हूँ

ज़मी पे पारे सा बिखर गया हूँ
किसी के हाथों से गिर गया हूँ

शाख से टूटा हुआ पत्ता हूँ मै
जिधर हवा चली उधर गया हूँ

वो तो तेरी सोहबत ही है जो मै
थोड़ा बहुत  सही सुधर गया हूँ

कल रात फिर मैंने आवारगी की
शुबो हुई मुकेश तो घर गया हूँ


मुकेश इलाहाबादी -----------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है