तेरे उदास चेहरे पे रौनक छा जाएगी

तेरे उदास चेहरे पे रौनक छा जाएगी
मुझसे मिलोगी तो खुशी आ जाएगी

ईश्क़ की किताब रेत पे मत लिखना
लहर आएंगी,झटके से मिटा जाएगी

देखो  तो फूलों ने सेज़ बिछा रक्खी है
चाँदनी आएगी चादर  बिछा जाएगी

मेरे पास मुहब्बत की जादुई सुराही है
तुम्हारी बरसों की प्यास बुझा जाएगी

नींद आयी तो  मेरी बाहों में सो जाना
नहीं आई तो ख्वाब लोरी सूना जाएगी

मुकेश इलाहाबादी ---------------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है