हवा फुसफुसाते हुए हौले से बहती है

हवा
फुसफुसाते हुए
हौले से
बहती है

गुलाब की
दो पत्तियां
कांप के रह जाती हैं

हवा मुस्कुरा के बढ़ जाती है
पत्तियां शरमा के सिर झुका लेती हैं

दोनों जान लेते हैं
क्या कुछ  पूछा गया
क्या कुछ कहा गया

मुकेश इलाहाबादी ------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है