तेरे ख्वाबों में उड़ रहा हूँ मै

तेरे ख्वाबों में उड़ रहा हूँ मै
रूई का बादल हो गया हूँ मै

आँचल का नीला आसमान
चाँद - सितारा हो रहा हूँ मैं

लोग खेलते  हैं तोड़  देते हैं
इक खिलौना बन गया हूँ मै

क्यूँ ढूंढते हो इधर - उधर ?
तेरे दिल में हीतो बसा हूँ मै

मुकेश इतना डसा गया हूँ
ज़हर मोहरा हो गया हूँ मै

मुकेश इलाहबादी ----------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है