आईना छन्न से टूट जाता है

तुम
तैयार हो के बालों में
कंघी कर रही हो
मै पीछे से आकर
तुम्हारे बालों में फूल टांक देता हूँ
तुम मुस्कुरा कर आईना देखती हो
आईने में हम दोनों साथ साथ
नज़र आ रहे हैं
तुम्हारे कंधे पे मेरी ठुड्डी टिकी है
तुम मुस्कुरा रही हो
मै तुम्हे खुश हो कर चूमना चाहता हूँ
तुम खिलखिला कर मुझे गले लगा लेना चाहती हो
हड़बड़ी और जल्दी में तुम्हारे हाथ से आईना छूट जाता है
आईना छन्न से टूट जाता है
हम तुम कई कई हिस्सों में बट जाते हैं

(काश आईना न टूटा होता ?)

मुकेश इलाहाबादी -----------------------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है