जी तो चाहता है

जी
तो चाहता है
मक्खन के गोले से भी ज़्यादा
मुलायम और सफ़ेद गालों पे
खिलने वाली इस क्यूट
मासूम और नटखट मुस्कान को
अपनी कानी उंगली से छू कर
होंठो से लगा लूँ
और चख लूँ इस ताज़े ताज़े मक्खन का स्वाद

या फिर
तुम्हारे इस गुलू - गुलू गालों को
अपने दोनों हाथों की चुटकी बना कर
जोर से खींचूं और भाग जाऊँ
तुम्हारी पहुंच से बहुत दूर

या कि
ऐसा करूँ
तुम्हारे इस प्यारे से गालों को
अपनी हथेली की अंजुरी में ले कर
कर दूँ किस्सी की बरसात


मुकेश इलाहाबादी --------------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है