आँखों के इस खारे समंदर को क्या कहूँ

आँखों के इस खारे समंदर को क्या कहूँ
तू ही बता बिगड़े मुक़ददर को क्या कहूँ

इधर सिलता हूँ तो, उधर दरक जाती है
मुफलिसी की इस चददर को क्या कहूँ

गर दीवारों की नमी को सीलन कहते हो
तो कमरे के उधड़े पलस्तर को क्या कहूँ 

मुझे तो फूलों ने भी चोट दी है अक्सर
तेरी बेरुखी के इस पत्थर को क्या कहूँ

अगर तेरी ये शोख़ अदाएँ खंज़र हैं तो
तेरी मीठी बातों के नश्तर को क्या कहूँ

मुकेश इलाहाबादी -----------------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है