मैंने आवाज़ तो दी थी किसी को सुनाई न दिया

मैंने आवाज़ तो दी थी किसी को सुनाई न दिया
तनहाई के कुँए में था किसी को दिखाई न दिया

रोशनी कम थी सच्चाई के जुगनू थे मेरे हाथों में
गुप्प अँधेरा था शहर में कुछ भी सुझाई न दिया

मै अकेला था घर में, अकेला ही निकला सफर में
मुकेश किसी ने नम आँखों से मुझे  बिदाई न दिया

मुकेश इलाहाबादी -------------------------------


Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है