हमने इक दूजे को कोई इशारा नहीं किया कोई वादा नहीं किया

हमने
इक दूजे को
कोई इशारा नहीं किया
कोई वादा नहीं किया
कभी अकेले में नहीं मिले
सिर्फ सीधी - सच्ची मुलाकातें की
भीड़ में - फिर क्यूँ लगता है
हमने बहुत कुछ कहा है - एक दूजे से
बहुत कुछ सुना है - एक दूजे को
बहुत सारे वायदे कर के अलग हुए हैं - एक दूजे से

ऐसा क्यूँ ??
क्या तुम्हे पता है सुमी ???

मुकेश इलाहाबादी ------------------------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है