खूब हंस ले खिलखिला ले आज तू

खूब हंस ले खिलखिला ले आज तू
महंगाई तू नाच तू नाच तू नाच तू

सिर्फ खुश रहें झूठ फरेब औ दबंग
बाकी जनता पर कर अत्याचार तू

हम तो रियाया हैं हमको लुटना है
सुन राजा, कर ले मन की आज तू

मुगलों ने किया, अंग्रेज़ों ने किया
जो बचा वो भी कर दे  बरबाद तू 

जब तक भाई चारा, रहे सलामत
कर तब तक हिन्दू मुसलमान तू  

मुकेश इलाहाबादी -----------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है