कैलेंडर से वे सारी तरीखें मिटा डाली

एक
दिन मैंने कैलेंडर से
वे सारी तरीखें मिटा डाली
जिसमे जिसमे तुम थीं
अब मेरी दीवार बिना कैलेंडर के है
मैंने,
चाहा अपने ज़ेहन से
तुम्हारी सारी खुशबू विदा कर दूँ
मेरे पास अब कोई सुगंध नही है
ऐसे ही एक दिन
मैंने चाहा
'मै' हो जाऊँ तुम्हारे बिन
'मैंने' पाया 'मै' तो कंही भी नही हूँ...... तुम्हारे बिन
सिवाय इक शून्य के
मुकेश इलाहाबादी........

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है