होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Saturday, 24 December 2016

कभी अच्छा तो कभी बुरा दिखाता है

कभी अच्छा तो कभी बुरा दिखाता है
वक़्त इंसाँ को बहुत कुछ सिखाता है

परिंदों को उड़ना मछलीयों को तैरना
बुलबुल को चहकना कौन सिखाता है

जो कुछ कर गुज़रे वही अपना नाम
इतिहास की किताबों में लिखाता है

मुकेश बाबू लाख कोशिश कर ले कोई
तज़र्बा तो उम्र के साथ -साथ आता है  

मुकेश इलाहाबादी ------------------

Friday, 23 December 2016

दर्द जब हद से गुज़रेगा


दर्द जब हद से गुज़रेगा
कोई भी हो वो चीखेगा

तुम चुप हो जाओगे तो
सन्नाटा तुमसे बोलेगा

जब कोई अपना होगा
तो ही, टोकेगा रोकेगा

गर असली कुंदन है तो
आग में और निखरेगा

देखना इक दिन मुकेश
चन्दन बन के महकेगा

मुकेश इलाहाबादी -------   

Thursday, 22 December 2016

काली दे या कि गोरी दे

काली दे या कि गोरी दे
मुझको भी इक छोरी दे

सीधी हो कि, नकचढी
दुल्हन चाँद चकोरी दे

न तो टूटे न खुले जो
प्यार की ऐसी डोरी दे

ऐ-मौला मुकेश को भी
धन से भरी तिजोरी दे

मुकेश इलाहाबादी ---

Monday, 19 December 2016

इक बार चाँद छूने की तमन्ना है

इक बार चाँद छूने की तमन्ना है
इक बार तुझे पाने की तमन्ना है

अपने उजड़े हुए गुलशन को,तेरी  
सोहबत से सजाने की तमन्ना है

इक गुनाह करने के तमन्ना है
तेरा दिल चुराने की तमन्ना है

तू इक किनारा मैं वो किनारा
इक पुल बनाने की तमन्ना है

मैं खामोश हो जाऊँ इसके पहले
तुजे ग़ज़ल सुनाने की तमन्ना है

मुकेश इलाहाबादी -------------

Friday, 16 December 2016

कुछ इस तरह से दिल बहलाते रहे


कुछ इस तरह से दिल बहलाते रहे
आप को याद कर के मुस्कुराते रहे

यूँ तो पतझड़ ही रहा अपने हिस्से
हाँ तेरी यादों के मोगरा खिलाते रहे

भूल जाने की उनकी बुरी आदत है
ईश्क़ क्या है हमी, याद दिलाते रहे

ज़िंदगी की कोई बाज़ी वो हारे नहीं
लिहाज़ा हम ही दिल हार जाते रहे

मुकेश इलाहाबादी -----------------

Wednesday, 14 December 2016

ज़माने भर के तज़ुर्बे ने हमको भी कमीना बना दिया

ज़माने भर के तज़ुर्बे ने हमको भी कमीना बना दिया
वरना मुकेश हम भी कभी बड़े मासूम हुआ करते थे
मुकेश इलाहाबादी ---------------------------------------

ज़माने भर के तज़ुर्बे ने हमको भी कमीना बना दिया

ज़माने भर के तज़ुर्बे ने हमको भी कमीना बना दिया
वरना मुकेश हम भी कभी बड़े मासूम हुआ करते थे
मुकेश इलाहाबादी ---------------------------------------